पैडमैन की पूरी टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान जब फिल्म में लीड किरदार अदा कर रही सोनम कपूर पीरियड्स के बारे में पूछा गया तो सोनम से इस मामले में खुलकर अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन
2 of 4
Sonam Kapoor
सोनम ने बताया, मैं जब 15 साल की थी तब मेरा पीरियड्स शुरू हुआ था। मुझसे पहले मेरे दोस्तों के पीरियड्स शुरू हो गए थे। मैं उदास रहती थी कि मेरे अभी तक क्यों नहीं शुरू हुए। मैं अपने पेरेंट्स को कहती थी कि मेरे साथ कुथ समस्या है तभी मेरे शुरू नहीं हो रहे। आखिरकार जब मेरे पीरियड्स शुरू हुए तब मुझे बहुत खुशी मिली।
विज्ञापन
3 of 4
Padman
गांव की महिलाओं की स्थिती के बारे में बात करते हुए सोनम ने बताया सिर्फ 12% महिलाएं ही सैनेटरी नैपकिन यूज करती हैं। यह संख्या बहुत कम है।
अरुणाचलम के मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म से अक्षय कुमार की पत्नी और फिल्म की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन में डेब्यू कर रही हैं।