इन दिनों सलमान खान का शेड्यूल काफी बिजी हो गया है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग पूरी करने के बाद अब वो अपनी अलगी फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। उन्होंने 'रेस-3' के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Twitter
इसके साथ ही सलमान खान टीवी शो बिग बॉस की शूटिंग में भी बिजी हैं। सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की, पहली 'टाइगर जिंदा है' कि है जिसमें उन्होंने लिखा, ''टाइगर जिंदा है' की शूटिंग का आखिरी दिन और थोड़े देर में 'रेस-3' की शूटिंग की पहली तस्वीर।'
पढ़ें: चंबल के डाकुओं के बीच रोमांस करेंगे भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत
विज्ञापन
3 of 5
इसके कुछ देर बाद उन्होंने 'रेस-3' के सेट से एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सलमान का नया लुक सामने आया है, जिसमें वह एक हाथ में रिवॉल्वर थामे हुए निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
.... and Race3 begins pic.twitter.com/2TqNDGjLhD
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 13, 2017
4 of 5
बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े, फ्रेडी दारूवाला के अलावा अनिल कपूर भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रेस-3' में सैफ अली खान का कैमियो होगा।
वहीं, इस फिल्म में आपको नरगिस फाखरी और कटरीना कैफ का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा। साल 2018 में फिल्म 'रेस-3' की रिलीज के बाद सलमान खान 'दबंग-3' और 'भारत' की शूटिंग साथ-साथ शुरू करेंगे।
पढ़ें: रणवीर के पैरेंट्स के सामने साड़ी नहीं संभाल पाईं दीपिका, होटल में सबके सामने सरक गई