साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आज 'फुकरे रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पहली फिल्म की तरह ही इस बार भी फिल्म में कमाल का ह्यूमर है।
विज्ञापन
2 of 4
फुकरे रिटर्न्स
फिल्म में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। वरुण शर्मा की सबसे यादगार कॉमेडी फिल्म के सीक्वल में भी वो रोज एक सपना देखते हैं। फिर उन सपनों से पैसे कमाते हैं। ये चार दोस्तों की कहानी है।
विज्ञापन
3 of 4
Fukrey Returns
इस बार भी फिल्म में ऋचा चड्ढा विलेन बनकर लौट रही हैं। फिल्म में वो 'भोली पंजाबन' के किरदार में नजर आएंगी। ऋचा के अलावा फिल्म में पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विशाका सिंह और प्रिया आनंद लीड रोल में होंगे।
फिल्म में ये सभी दोस्त फिर से भोली पंजाबन के चंगुल में फंसेंगे और दर्शक हंस-हंस के लोटपोट होंगे। फिल्म का ट्रेलर भी मजेदार है। सभी कैरेक्टर ने अपने किरदार को बखूबी निभया है। फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होगी।