फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था फैन, सलमान खान ने चिढ़ते हुए कहा- 'नाचना बंद कर ना भाई', यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Mon, 08 Nov 2021 11:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान की फैन फॉलोइंग के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। सलमान जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लाखों फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। हालांकि कई बार फैंस अपनी सीमा ही पार कर जाते हैं, लेकिन सलमान भी इन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान ने अपने एक फैन का फोन छीन लिया था। अब विरल भियानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान एक ऐसे ही एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram Post
वीडियो में सलमान खान पैपराजी के लिए पोज दे रहे हैं। तभी बीच में एक फैन आता है और सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस पर सलमान कहते हैं कि सामने फोटो क्लिक हो रहा है, लेकिन फैन अपनी ही धुन में मस्त रहता है। इसपर चिढ़ते हुए सलमान कहते हैं- नाचना बंद कर ना भाई...
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी सलमान के इस रिएक्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अच्छा हुआ भाईजान ने इस बार फोन नहीं छीना। एक अन्य ने लिखा- सलमान भाई मन में सोच रहे होंगे, तू मुझे फुटपाथ पर मिल। एक अन्य ने लिखा- इतना घमंड ठीक नहीं है भाई जान।

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
इस दौरान सलमान खान सफेद टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। इसके पहले भी सलमान खान कई बार फैंस की क्लास लगा चुके हैं। बावजूद इसके सलमान की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं होती है। सलमान की पॉपुलैरिटी का आलम कुछ ऐसा है कि फिल्म चाहे जैसी भी हो रिकॉर्ड जरूर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस: सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) को होस्ट कर रहे हैं और साथ ही 26 नवंबर को वह फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आएंगे। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें