लगता है कि सलमान खान की दोनों भाभियों यानि मलाइका अरोड़ा खान और सीमा खान के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच टेंशन अब इस कदर बढ़ गई है कि एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं सुहा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सोहेल खान और सीमा
एक वेबसाइट के मुताबिक, मलाइका और सीमा खान के बीच काफी वक्त से झगड़े की खबर आ रही है। मालदीव में भी जब पूरा खान परिवार छुट्टियां मनाने गया तो वहां भी मलाइका और सीमा एक-दूसरे से कटी-कटी नजर आईं। इतना ही नहीं, मलाइका ने पूरे खान परिवार के साथ सिर्फ एक-दो फोटो ही खिंचवाए और अलग-थलग नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 5
सोहेल खान के साथ सीमा
दोनों अब एक-दूसरे को इस कदर नापसंद करने लगी हैं कि हाल ही में मलाइका ने सीमा के कपड़ों के नए कलेक्शन लॉन्च को भी मिस कर दिया। उस लॉन्च में जाने के बजाय मलाइका ने करण जौहर की पार्टी में जाना ज्यादा जरूरी समझा।
4 of 5
सोहेल खान और सीमा
वहीं मलाइका की बहन अमृता खान परिवार के काफी करीब हैं और वो सीमा के कलेक्शन लॉन्च पर भी पहुंचीं।
खैर, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन धुआं भी वहीं उठता है जहां आग होती है।
वैसे मलाइका और सीमा के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है ये अभी पता नहीं लेकिन ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है, खासकर तब जब दोनो देवरानी-जेठानी साथ-साथ पार्टी करती रही हैं और कुछ वक्त पहले मलाइका ने सीमा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।