फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के साथ हिट देने वाली इस हीरोइन को रियलटी शो के लिए बेलने पड रहे पापड़

Tue, 18 Apr 2017 07:36 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
महिमा चौधरी
कुछ हीरोइनें अच्छी किस्मत लेकर बॉलीवुड में आती है लेकिन वक्त के साथ उनकी शोहरत टिकी नहीं रह पाती। 

महिमा चौधरी भी ऐसी हीरोइनों में से एक रही हैं जिन्हें पहली ही फिल्म में शाहरुख खान जैसे स्टार का साथ मिला।

फिल्म 'परदेस' में महिमा चौधरी ने अपनी एक्टिंग से सभी को चौंका दिया। ये फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इसने महिमा को भी बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
mahima chaudhary
सुपरहिट डेब्यू के बाद तो जैसे महिमा चौधरी के बाद फिल्मों की लाइन ही लग गई। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब वो एक साथ तीन-चार फिल्में करन लगीं। उस दौर में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी कई और टॉप की हीरोइनें थीं लेकिन महिमा चौधरी जैसी न्यूकमर ने उनके लिए कड़ी टक्कर खड़ी कर दी थी।

उस दौर में महिमा चौधरी ने हर स्टार और लगभग हर हीरोइन के साथ काम किया और कई हिट फिल्में दीं। 
विज्ञापन

3 of 5
लिएंडर पेस के साथ महिमा चौधरी
लेकिन 2000 के दशक में महिमा चौधरी का करियर ढलान की तरफ आने लगा। कई फिल्मों में उनकी भूमिका सिर्फ सपोर्टिंग रोल तक ही सीमित रह गई। कुछ लीड रोल वाली जो फिल्में रिलीज हुईं वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।

बावजूद इसके महिमा चौधरी जैसे तैसे करियर को ट्रैक पर लाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने 2006 में शादी के बाद फिल्मों को पूरी तरह से अलविदा कह दिया।

4 of 5
महिमा चौधरी
फिल्मी नगरी को छोड़ महिमा चौधरी अपनी गृहस्थी संभालने लगीं। लेकिन ज्यादा वक्त तक वो खुद को फिल्मों से दूर नहीं रख पाईं। महिमा चौधरी ने 2015 में फिल्मों में वापसी की, लेकिन कामयाब नहीं हुईं।

खुद को गुमनामी के अंधेरे में खोने से बचाने के लिए महिमा चौधरी ने फिल्मों से दूर होने के बाद भी टीवी पर उपस्थिति दर्ज कराए रखी और एक रियलटी शो को जज करते नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा चौधरी
शायद उन्हें लगा हो कि इसके जरिए क्या पता उनके करियर को फायदा हो जाए। और अब खबर है कि वो रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ सकती हैं। खबर है कि इस शो में आने के लिए महिमा शो के मेकर्स से बात कर रही हैं और अगर सब ठीक रहा तो वो जल्द ही वापसी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें