फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhe: सलमान की कोरोना से बचाव की अपील, बोले - हालात सुधरे तो फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘राधे’

Tue, 11 May 2021 10:27 AM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने करियर के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे अभिनेता सलमान खान ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया है कि उनकी दो दिन बाद रिलीज होने जा रही फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जीरो भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ गिने चुने सिनेमाघरों में उनकी फिल्म रिलीज तो हो रही है लेकिन वह नहीं चाहते कि फिल्म देखने लोग जाएं और कोरोना संक्रमित होकर घर लौटें। फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ ओटीटी और डिश टीवी पर भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल की सबसे बड़ी हाइब्रिड रिलीज मानी जा रही फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ गुरुवार को रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज की जिम्मेदारी जी स्टूडियोज ने संभाली है। इसी स्टूडियो ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘खाली पीली’ भी हाइब्रिड रिलीज की थी। इस फिल्म को देखने ड्राइव इन थिएटर्स में काफी लोग आए थे, लेकिन फिल्म में ज्यादा मनोरंजन नहीं होने के चलते मुंबई और महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में ओटीटी पर इसे उतना अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान खान की बीते दो साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म है। इसके पहले सलमान खान की रिलीज हुई लाइन से तीन फिल्मों ‘रेस 3’, ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ में उनके फैंस को सलमान खान का स्टाइल एक जैसा ही नजर आया। अब्बास अली जफर ने जरूर फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान की देश के आजादी आंदोलन से लेकर नए भारत तक की यात्रा दिखाई थी और उनके किरदार को एक अलग रंग देने की भी कोशिश की थी।

4 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निर्देशक प्रभु देवा ही हैं जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ भी निर्देशित की थी। सलमान की पिछली फिल्म ‘दबंग 3’ के निर्देशक भी वही हैं। अपनी नई फिल्म के बारे में ऑन लाइन संवाद करते हुए सलमान खान ने कहा कि फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब अधिकतर लोग घरों में ही रहना चाहते हैं और यही उनके लिए सही भी है। उन्होंने कहा कि समय बेहतर हुआ तो ये फिल्म सिनेमाघरों में नए सिरे से भी रिलीज हो सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने कहा कि फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सिनेमाघरों में न देख पाने से तमाम लोगों के निराश होने की बात उन्हें पता चली है। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने सिनेमाघर बुक कर रखे हैं और मेरी फिल्म देखने को बेकरार हैं। लेकिन, मैं इसको बढ़ावा नहीं देना चाहता। मैं नहीं चाहता कि लोग कोरोना होने पर मेरी फिल्म को दोष दें। और कहें, सलमान खान की पिक्चर देखने गए और कोरोना फैल गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें