फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Panvel Farmhouse: 'फार्महाउस में गड़ी हैं स्टार्स की लाशें और होती है बच्चों की तस्करी', सलमान के पड़ोसी ने लगाए हैं उनपर गंभीर आरोप

Mon, 24 Jan 2022 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और केतन कक्कड़ - फोटो : social media
सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच बीते दिनों हुआ विवाद आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। सलमान ने केतन के ऊपर मानहानि का केस भी दायर किया है जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दरअसल बात ये है कि केतन एक एनआरआई हैं जो अब सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बराबर में ही रहते हैं। उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं केतन ने सलमान पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर्स की लाशें हैं दफन
केतन कक्कड़ ने सलमान के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि सलमान के पनवेल फार्महाउस में पार्टीज होती थी जिनमें एक्टर्स को बुलाया जाता था। उन एक्टर्स का बाद में वहीं मर्डर करके उनकी लाशों को दफना दिया जाता था। उनका कहना है कि आज भी उन एक्टर्स की लाशें वहीं दफन हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : ANI
चाइल्ड ट्रैफिकिंग करते हैं सलमान
सलमान के पड़ोसी केतन ने अभिनेता पर बच्चों की मानव तस्करी का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सलमान अपने फार्महाउस से बच्चों की तस्करी भी करते हैं, जिसके जरिए वो बहुत मोटा पैसा कमाते हैं।

4 of 6
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डी-गैंग से है सलमान के रिश्ते
केतन ने अभिनेता की डी-गैंग से जुड़े होने की भी बात कही है। उनका आरोप है कि सलमान डी-गैंग से जुड़े होने कि वजह से ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाए हैं। वह लोगों को डरा-धमका कर रखते हैं जिससे उनके सामने कोई बोल और खड़ा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
नेताओं से भी हैं सलमान के संबंध 
सलमान खान के संबंध डी-गैंग के साथ-साथ राज्य सरकार के बड़े-बड़े नेताओं से भी हैं ऐसा उनके पड़ोसी का कहना है। केतन के मुताबिक सलमान राज्य सरकार में भी अपनी हुकूमत करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
केतन की प्रॉपर्टी पर कब्जा
अभिनेता पर केतन ने अपनी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। अर्पिता फार्महाउस के बगल में ही केतन का फार्महाउस है जिसका कुछ हिस्सा सलमान ने अपनी प्रॉपर्टी में मिला लिया है और उन्हें वहां पर कंस्ट्रक्शन भी नहीं करने दे रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें