90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस नीलम कोठारी और एक्टर समीर सोनी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने साल 2011 में निजी समारोह में शादी की थी। नीलम और समीर दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। जहां समीर एक हैंडसम और सफल बॉलीवुड एक्टर हैं, वहीं नीलम 80 और 90 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया करती थीं। फिलहाल वे एक्टिंग से दूर मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं।