फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 World Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच में दहाड़ेगा टाइगर, ये ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा में कभी नहीं हुआ

Thu, 12 Oct 2023 12:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सलमान खान ने कहा, “फिल्म ‘टाइगर 3’ की टीम ने इस बार उन चीजों को आजमाया और अपनाया है, जो किसी भारतीय फिल्म में कभी नहीं देखी गईं।"
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दौरान किस दिन रिलीज होगी, इस बात का फैसला भले अब तक न हो पाया हो लेकिन, ये तो तय हो चला है कि इस फिल्म का 16 अक्तूबर को आने वाला ट्रेलर कुछ धमाल होने वाला है। और, एक और धमाल इस ट्रेलर को लेकर इन दिनों चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी होने वाला है। यशराज फिल्म्स ने सलमान के साथ इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसे वीडियो शूट किए हैं जो भारत-पाकिस्तान मैच के सजीव प्रसारण के दौरान दिखाए जाएंगे।

क्या आप जानते हैं अंबानी परिवार से जुड़ी ये बातें?
विज्ञापन

2 of 5
एक था टाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान कहते हैं, ''लोगों ने ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्में देखी हैं। और, इसके चलते उनकी उम्मीदें भी अब इस फ्रेंचाइजी की हर फिल्म से बढ़ती ही जाएगी। इन दर्शकों को परदे पर कुछ ऐसा दिखाना जरूरी है जो जो आश्चर्यजनक रूप से अद्वितीय हो। ‘टाइगर 3’ की टीम ने इसीलिए इस फिल्म में एक्शन का दायरा वाकई बहुत बढ़ा दिया है। इसे शानदार होना ही है क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था।” 

Salman Khan: सलमान ने साझा किया 'टाइगर 3' के एक्शन सीन शूट करने का अनुभव, बोले- बच्चे जैसी थी मेरी स्थिति

विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को लेकर इंटरनेट पर खासी उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स के अगले अध्याय का खुलासा करने के लिए तैयार है।  रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ की कहानी कहती टाइगर फ्रेंचाइजी अब इस स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा फिल्म ‘पठान’ से बन चुकी है। फिल्म ‘एक था टाइगर’ में अविनाश सिंह राठौड़ पाकिस्तानी साजिश का खुलासा खुलासा करते करते खुद एक पाकिस्तानी एजेंट से प्यार कर बैठता है। फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी इकरित जाती है और वहां ये दोनों मिलकर आईएस की कैद से नर्सों को आजाद कराते हैं। 

Konkona Sen Sharma: 'एक ही जगह तक सीमित नहीं रहना है', ओटीटी को लेकर कोंकणा सेन शर्मा का बड़ा खुलासा

 

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चारों फिल्में सुपर हिट रही हैं और हिंदी सिनेमा की इस अनोखी फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत ब्लॉकबस्टर परिणाम दिया है। इस फ्रेंचाइजी की दो और फिल्में ‘वॉर 2’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ पर भी काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा इस यूनिवर्स में एक महिला रॉ एजेंट की भी एंट्री तय हो चुकी है, ये किरदार आलिया भट्ट को मिला है। इस यूनिवर्स में इसके पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण महिला जासूसों के तौर पर नजर आ चुकी हैं लेकिन इन दोनों का ताल्लुक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से रहा है।

'बिकिनी मॉम' बन फिल्मों में वापसी को तैयार सोनम राय

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान कहते हैं “फिल्म ‘टाइगर 3’ की टीम ने इस बार उन चीजों को आजमाया और अपनाया है जो किसी भारतीय फिल्म में कभी नहीं देखी गईं। इन बड़े पैमाने पर तैयार किए गए एक्शन दृश्यों का हिस्सा बनना मुझे खूब पसंद आया और जब मैं उन दृश्यों को कर रहा था तो मैं सेट पर किसी जिज्ञासु बच्चे की तरह ही था। अब जब हम इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करेंगे तो दर्शकों को भी ऐसे ही कुछ लम्हों से रूबरू कराएंगे।”

Sanjay Mishra: क्यों सबकुछ छोड़कर पहाड़ों पर चले गए थे संजय मिश्रा? रोहित शेट्टी ने इस फिल्म से कराया था कमबैक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें