फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट पर फैन के साथ दिखे सलमान खान, यूजर्स को पसंद आया 'भाईजान' का नया लुक

Sun, 05 Mar 2023 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान के एक सीन में सलमान खान टाइगर के रूप में नजर आए थे। इस कैमियो के बाद से ही दबंग खान के फैंस टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार सलमान की इस फिल्म में शाहरुख कैमियो करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा संभाल रहे हैं। 
Bhojpuri:'द कपिल शर्मा शो' में खेसारी ने सुनाया दूध बेचने का किस्सा, कहा- एक लीटर दूध में मिलाता था इतना पानी
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के बीच सलमान की एक तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि सलमान का यह फोटो टाइगर 3 के सेट का है। 
Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के पति अभिनव का डेबिट कार्ड हुआ गायब, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर में सलमान ब्लू कलर की शर्ट और कैप लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में उनकी एक फैन खड़ी है। पोस्ट के साथ पैपराजी ने कैप्शन में जानकारी दी है कि यह टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान का फोटो है। इस पोस्ट पर सलमान के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''टाइगर तैयार है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''शानदार दिख रहे हैं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट में हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 
Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' की प्रीता बन गई हैं मां? सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की बच्चे की तस्वीर

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख खान अप्रैल महीने में टाइगर 3 की मुंबई में शूटिंग करेंगे। फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखने वाले हैं।
Sara-Ibrahim: सारा अली ने भाई इब्राहिम को बेहद खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, यूजर्स बोले-इतना गंदा कमरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : insta
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े भी दिखेंगी। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इससे पहले वह बच्चन पांडे, हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 
Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के पति अभिनव का डेबिट कार्ड हुआ गायब, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें