फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सुविधा से लैस है सलमान खान का पनवेल वाला फार्महाउस, देखें अंदर की तस्वीरें

Fri, 23 Apr 2021 10:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान का क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। तभी तो भाई जान ट्रेंड में बने रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के बीच सेलेब्स अपना समय घर पर ही काट रहे हैं। इस बीच सलमान के आलीशान बंगले की झलकियां हम आपको दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
सलमान खान का फार्महाउस बेहद शानदार है, जिसे उम्दा तरीके से सजाया गया है। यहां सलमान खुद रिलैक्स करने के लिए आते हैं। कई बार उन्हें अपने खास दोस्तों और परिवारजनों के साथ देखा गया है। ये फार्महाउस नवी मुंबई के पनवेल में है। सलमान अक्सर अपना हॉलीडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहीं बिताने आते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
पनवेल में स्थित सलमान खान के इस फार्महाउस का नाम ‘अर्पिता फार्म्स’ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फार्महाउस करीब 150 एकड़ में बसा है, जिसमें खेती से लेकर घुड़सवारी तक होती है। पूरे फार्महाउस में हरियाली है, साथ ही स्विमिंग पूल भी। पालतू जानवरों के लिए एक एरिया में घर बनाया गया है।
 
 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
2020 में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जब लॉकडाउन लगाया गया था तो सलमान अपने कुछ खास दोस्तों के साथ यहीं रुके थे। लॉकडाउन के दौरान सलमान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वो कभी खेती करते तो कभी शूटिंग करते नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर कई चीजों के इंतजाम है। इसके साथ ही वह यहां साइकिल चलाते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। सलमान खान ने सभी सुविधाओं का प्रबंधं करवाया है। यहां एक बड़ा सा जिम है, जिसमें वर्कआउट करने के लिए तरह-तरह के चीजें उपलब्ध हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान का ये फार्म हाउस इतना बड़ा और सुंदर है कि कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट समेत कई फिल्मों की शूटिंग यही हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें