फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे रिश्ते: कम समय में ही टूट गई बॉलीवुड के इन मशहूर सितारों की शादी

Fri, 23 Apr 2021 09:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड गलियारों से अक्सर सितारों के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी शादी को लंबे समय तक बनाए रखा जबकि इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनका शादी का बंधन कुछ ही समय में टूट गया। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बता रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
किशोर कुमार-योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया
बेहतरीन प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार ने योगिता बाली से तीसरी शादी की थी जो कि लंबे समय तक नहीं टिक पाई। दो साल में ही इनका तलाक हो गया था जिसके बाद किशोर दा ने लीना चंद्रावरकर से चौथी शादी की थी।
विज्ञापन

3 of 7
करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम - फोटो : सोशल मीडिया
करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। करण की पहली शादी 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। इन दोनों की शादी महज 10 महीने चली। शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और अलग हो गईं।

4 of 7
सारा खान-अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'बिदाई' से सारा खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सारा 'बिग बॉस' सीजन चार में आई थीं। इस शो के दौरान ही सारा ने ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि शादी के दो महीने बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था। खबरों की मानें तो बिग बॉस शो के मेकर्स ने इन दोनों को शो में शादी करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। हालांकि चैनल ने खबरों को झूठा बताया था और इसे इन दोनों का निजी फैसला। 
विज्ञापन

5 of 7
मनीषा कोइराला- सम्राट दहल - फोटो : सोशल मीडिया
मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी की थी। लेकिन मनीषा और सम्राट का रिश्ता एक साल के अंदर ही बिगड़ गया और 2 सालों में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
मल्लिका शेरावत-करण सिंह गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने कभी भी अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई जिससे पता चला कि अभिनेत्री बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर चुकी थी। बताया जाता है कि मल्लिका की पहली शादी पायलट करण सिंह गिल से हुई थी। लेकिन शादी के बाद मल्लिका ने अपने करियर को चुना और अपने पति से अलग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुलकित-श्वेता रोहिरा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित और श्वेता रोहिरा की जोड़ी चर्चा में रहती थी। शादी के बाद इन दोनों के लड़ाई झगड़े के सुनने को मिलने लगे। एक समय ऐसा भी आया जब दोनों शादी के बाद अलग हो गए। दोनों की शादी केवल 12 महीने तक ही चली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें