फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Machade Tabahi: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान की भांजी अलीजेह, फर्रे से मचादे तबाही गाना हुआ रिलीज

Tue, 14 Nov 2023 10:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मचादे तबाही गाना - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान जहां अपनी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सलमान की बहन अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह फिल्म 'फर्रे' के जरिए बॉलीवुड पारी शुरू करने जा रही हैं। फिल्म  'फर्रे' से अलीजेह अपने कदम इंडस्ट्री में रखने वाली हैं, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मचादे तबाही गाना - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले ही 'फर्रे' का ट्रेलर रिलीज हुआ था और अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। सलमान खान ने खुद भांजी अलीजेह की फिल्म का गाने का लिंक सोशल मीडिया पर साझा किया है। सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म मामा के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है। वहीं आज यानी मंगलवार को 'फर्रे' का दूसरा गाना 'मचादे तबाही' रिलीज हुआ है। इस गाने को फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल अभिषेक दुबे ने लिखे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फर्रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर गाने का लिंक शेयर किया है, जिसमें अलीजेह अपनी गर्ल गैंग के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मच गई है तबाही। आप भी पार्टी में शामिल हो जाइए।' यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4 of 5
फर्रे ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, सुपरस्टार ने ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा किया कि 'फर्रे' पहले ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। सलमान ने कहा, "यह मूल रूप से एक ओटीटी फिल्म होने वाली थी, लेकिन जब मैंने इसे देखा तो यह बहुत अच्छी लगी। इसलिए हमने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।'' कार्यक्रम में अभिनेता ने निर्देशक सौमेंद्र पाधी की भी जमकर तारीफ की। यह फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान ने जारी किया 'फर्रे' का टीजर - फोटो : Social media
तो वहीं, फिल्म 'फर्रे' में  अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय, जूही बब्बर सोनी और नवीन येरनेनी जैसे स्टार्स शामिल है। अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है, जो इससे पहले 'जमात्रा' सीरीज के लिए काफी सराहना पा चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें