सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने प्लान बी का खुलासा करते हुए कहा कि पनवेल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर लिया था। पुलिस ने यह भी बताया कि करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रुके हुए थे।