फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान से मिले राहुल कनाल, बताया, कैसे हैं अभिनेता

Sun, 14 Apr 2024 04:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल कनाल, सलमान खान - फोटो : एक्स- विरल भयानी इंस्टाग्राम
हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान रविवार (14 अप्रैल) की सुबह से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के घर के बाहर तड़के सुबह दो संदिग्ध व्यक्ति गोलीबारी कर फरार हो गए। इस घटना के सामने आते ही अभिनेता के फैंस समेत उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार परेशान हो गए। जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग के बाद अभिनेता की सुरक्षा में और अधिक इजाफा कर दिया गया है। 
Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आया पिता का बयान; बताया, क्या चाहते हैं हमलावर
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
घटना के बाद सलमान के शुभचिंतक लगातार उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। राजनेता राहुल कनाल और बाबा सिद्दीकी को रविवार दोपहर को सलमान के बांद्रा स्थित घर पर देखा गया। दोनों नेता सलमान और उनके परिवार से मिलने के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल कनाल - फोटो : एक्स
अभिनेता के घर से बाहर निकलते समय राहुल कैमरे में कैद हो गए। जब उनसे सलमान और उनके परिवार के बारे में अपडेट मांगा गया तो उन्होंने बताया कि भाई बिल्कुल अच्छे हैं।
 

4 of 5
सलमान खान, आशीष शेलार, सलीम खान - फोटो : एक्स
उनके जाने के बाद एक और राजनेता बाबा सिद्दीकी को भी कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता के घर के बाहर देखा गया। हाल ही सलमान और उनके पिता सलीम खान राजनेता की वार्षिक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस को उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और उन दोनों की तलाश शुरू करनी पड़ी। पुलिस की शुरुआती जांच में दो संदिग्ध सीसीटीवी में मौके से भागते हुए कैद हुए हैं। राहुल कनाल और बाबा सिद्दीकी के अलावा, अशोक पंडित, पूजा भट्ट और कई प्रशंसकों सहित कई अन्य लोग सलमान के समर्थन में आगे आगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की है।
Nayanthara: नयनतारा के पास बड़ी फिल्म का ऑफर, पांच साल बाद इस अभिनेता के साथ फिर करेंगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें