फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म में इस हीरोइन को मिला था सलमान का साथ, आज विदेश में है जाना माना चेहरा

Fri, 16 Jun 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
सलमान
क्या आपको ये हीरोइन याद है? इस हीरोइन पर सलमान खान ने कभी अपनी जान लुटाई थी (यहां हम रील लाइफ की बात कर रहे हैं), लेकिन एक हिट देकर ये बॉलीवुड से गायब हो गई। ये हीरोइन हैं चांदनी जिन्होंने सलमान के साथ फिल्म 'सनम बेवफा' में काम किया था। 
विज्ञापन

2 of 8
सलमान
चांदनी की ये पहली फिल्म थी और जबरदस्त हिट रही। लेकिन इस हिट का स्वाद वो अपने फिल्मी करियर में फिर कभी नहीं ले पाईं क्योंकि इसके बाद उनकी जो भी फिल्में आईं वो चांदनी को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाईं। इसकी वजह से चांदनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

3 of 8
सलमान
लेकिन वो कभी फिल्मों के लिए अपने मोह को त्याग नहीं पाईं। चांदनी को बॉलीवुड से कितना लगाव है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने असल नाम नवोदिता शर्मा को छोड़, ना सिर्फ 'रील' नाम को अपनाया बल्कि अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बॉलीवुड हीरोइनों - करीना और करिश्मा कपूर के नाम पर रखे हैं।

4 of 8
सलमान
आज चांदनी बॉलीवुड से गुमनाम हैं लेकिन विदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। फिल्मों और चकाचौंध से कोसों दूर चांदनी अब एक डांस टीचर बन गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
फिल्मों से गुमनाम होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से शायद किसी ने भी चांदनी की सुध लेने की कोशिश नहीं की लेकिन आज जो भी उनकी कामयाबी के बारे में जानेगा, गर्व महसूस करेगा।
विज्ञापन

6 of 8
आज चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का नाम रोशन कर रही हैं। चांदनी ऑरलेंडो में एक डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं। डांस सिखाने के अलावा चांदनी इंटरनेशनल लेवल पर कई डांस शोज भी कर चुकी हैं
विज्ञापन

7 of 8
कम ही लोग जानते हैं कि चांदनी पांच साल की उम्र से ही मॉडर्न और क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग कर रही थीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों को चुना। फिल्मों में चांदनी ने नए आयाम गढ़ने के सपने संजोये लेकिन एक हिट के बाद उनका सपना तब टूट गया जब बाद में कोई फिल्म नहीं चली। लेकिन चांदनी घबराई नहीं और खुद को गुमनामी में जाने से बचाने के लिए अपने डांस के सपने को साकार किया।
विज्ञापन

8 of 8
चांदनी बेशक आज बॉलीवुड के लिए एक गुमनाम हीरोइन हैं लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर चांदनी एक जाना-माना नाम हैं। खुद सलमान को भी अपनी इस हीरोइन की कामयाबी पर फक्र महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें