राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
संगे ने आगे कहा कि, 'मैं सलमान सर का बचपन से फैन रहा हूं। जब 'मैंने प्यार किया' आई थी तो मैं सात-आठ साल का था। अपनी मुलाकात के बारे में संगे ने कहा कि, ' मैं तो सलमान सर से मिलकर भूटान चला गया था कि एक दिन मुझे मेरे दोस्त का फोन आया और उसने मुझे बताया कि सलमान सर ने मुझे याद किया है। मैं तो इस बात से ही खुश हो गया था। फिर मुझे फोन आया कि फिल्म में एक रोल मिलने वाला है। फिर ऐसे मैं सलमान सर के साथ फिल्म 'राधे' में खलनायक का किरदार निभाया।