फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा सलीम खान का मैसेज सुन सेट पर ही रो पड़े सलमान, वीडियो देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

Thu, 14 Jun 2018 09:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं और साथ ही वह अपने टीवी शो 'दस का दम' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस गेम शो में सलमान का अंदाज और फैन्स के साथ उनका कनेक्ट काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान 10 साल बाद इस शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
शो में हमेशा मस्ती के मूड में नजर आने वाले सलमान के साथ कुछ ऐसा हुआ की वो खुद को रोने से रोक नहीं पाए। दरअसल दस का दम निर्माताओं ने सलीम खान से गुजारिश की थी कि वो अपने बेटे के लिए एक खास मैसेज भेजें।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan
जब सलीम खान के मैसेज को दस का दम पर चलाया गया तो सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए। सलीम खान वीडियो में कह रहे हैं, ‘बाप और बेटे का रिश्ता कोई परिभाषित नहीं कर सकता है। मैं तो बस सलमान को यही दुआ दूंगा कि खुदा उसको इज्जत दे और सेहत दे बाकि पैसे हम खुद कमा लेंगे।’ 

4 of 6
salman khan
पापा की तरफ से ऐसा इमोशनल मैसेज सुन सलमान खान सेट पर ही रो पड़े। दस का दम शो का वीडियोे आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
salim khan
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हरियाणा पुलिस ने गैगस्टर संपत को पकड़ा है जिससे इस बात का खुलासा हुआ था कि संपत सलमान को उनके घर में ही मारने की प्लानिंग बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan salim khan
सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सलमान के साथ अच्छे खासे बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में उपस्थित रहते हैं। हालांकि हमे उसकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें