बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म सीरीज दबंग उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। दंबग की अब तक 2 फिल्में आईं है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और इन फिल्मों ने अच्छा-खासा कलेक्शन भी किया है। अब भाईजान ने अपनी सुपरहिट फिल्म की शूटिंग को रोकते हुए दंबग 3 की शूटिंग की तैयारी शुरू करने का फैसला किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : Instagram
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म की लगभग शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान फिल्म भारत के बाद किक 2 की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन खबर है कि वह किक 2 की शूटिंग को शुरू ना करने के बजाय दंबग 3 की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
दबंग 3
- फोटो : Poster
भाईजान इस साल क्रिसमस पर 'किक 2' को रिलीज करने वाले थे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से फ्लॉर पर आने से रुकी हुई है। इसलिए उन्होंने भारत के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग को शुरू करने का फैसला किया है। खबरों मानें तो किक 2 की जगह इस साल क्रिसमस पर अब 'दबंग 3' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
4 of 5
brahmastra
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि साल 2019 के क्रिसमस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इन दोनों फिल्मों की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो बॉक्स-ऑफिस बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म को सीक्वल अनुसार रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर अरबाज खान और सलमान खान हैं।