फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा गुप्ता का पलटवार, सलमान शर्ट उतारकर नाचे तो दिक्कत क्यों नहीं?

Mon, 14 Jan 2019 06:42 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self
तीन साल पहले टी सीरीज के सुपर हिट सिंगल मैं रहूं या ना रहूं में नजर आईं ईशा गुप्ता का हाल ही में एक नया म्यूजिक अलबम लॉन्च हुआ है। मुंबई में जिसके लॉन्च पर ईशा काफी चहकती हुई नज़र आईं। इस मौके पर अमर उजाला ने ईशा से की ये खास मुलाकात - 
 
विज्ञापन

2 of 5
esha gupta

पहले मैं रहूं या न रहूं और अब गेट डर्टी? कोई खास वजह इस म्यूजिक वीडियो में नजर आने की?
नहीं, ये म्यूजिक वीडियो बनाने के पीछे कोई कारण नहीं है और ना ही किसी को कुछ सिखाना या बताना चाहते हैं इसके जरिए। बस हम एक बेहतरीन गाना बनाना चाहते थे। यह क्लबों में चलने वाला पार्टी सॉन्ग है। जहां तक मेरी बात है तो मैं तो बस यही चाहती थी कि मैं अच्छे से नाचूं, सुंदर दिखूं, लोग इसे देखें  और ये गाना वायरल हो जाए।

विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता

गाना कोई भी गाए पर परदे पर सुंदर लड़की ही दिखनी चाहिए। ये महिलाओं का विषयीकरण नहीं है? क्या कहना चाहेंगी आप हिंदी सिनेमा और म्यूजिक वीडियोज में महिलाओं को इस तरह पेश किए जाने पर?
 मैं म्यूजिक वीडियो पर बात करने बैठी हूं। और, म्यूजिक वीडियो तो ऐेसे ही बनते हैं। अगर सलमान खान अपनी शर्ट उतारकर नाचे तब तो लोग कुछ नहीं कहते। मैं नाचूं तो क्या दिक्कत है?

4 of 5
ईशा गुप्ता

अच्छा बड़े परदे पर काफी दिनों से नहीं दिखीं आप?
हां, मैं अपनी कुछ फिल्मों का शूटिंग में बिज़ी थी। ये फिल्म जल्दी ही आपको नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा गुप्ता

आने वाली कौन कौनसी फिल्में हैं आपकी?
मैंने काफी फिल्मों में हाल ही में काम किया है। पलटन तो रिलीज हो ही चुकी है। इसके बाद एक ईरानी फिल्म में काम किया है। इसके बाद टोटल धमाल आएगी। अनुपम खेर सर के साथ वन डे में भी काम किया हैऔर हाल ही में रिलीज़ हुई एक साउथ की फिल्म में मैने एक स्पेशल अपीयरंस भी दी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें