फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्म में पाक सिंगर नहीं और प्रोड्यूसर के निधन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 21 Feb 2019 08:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file photo
'भारत' में नहीं था पाकिस्तानी सिंगर का गाना
पुलवामा हमले के बाद देश भर में आक्रोश है। पाकिस्तान के कलाकारों को बॉलीवुड के किसी भी प्रोजेक्ट में बैन कर दिया गया है। इसके चलते सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' भी चर्चा में आ गई है। दरअसल सलमान की फिल्मों में राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम के गाने होते ही हैं। खबरें ऐसी आई थीं कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी सिंगर का गाना हटा दिया गया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान की इस फिल्म में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार का कोई गाना नहीं था।

पढ़ें: सलमान खान ने पाकिस्तानी सिंगर्स से पहले ही कर लिया था किनारा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
neeti mohan - फोटो : social media
शादी के बाद नीति मोहन की पहली तस्वीर
सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या 15 फरवरी को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधे। नीति मोहन के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से रिसेप्शन की तारीख आगे खिसका दी गई थी। इस बीच नीति की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। बुधवार को नीति ने निहार संग शादी की अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। नीति ने लिखा, 'परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से हमारी शादी संपन्न हुई। मेरे पिता की तबीयत अब बेहतर होती जा रही है। मोहन और पांड्या परिवार आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करती है।'

पढ़ें: नीति मोहन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, हू-ब-हू अनुष्का शर्मा वाला लहंगा पहन लिए सात फेरे
विज्ञापन

3 of 5
प्रोड्यूसर मुशीर आलम का दिल की बीमारी की वजह से निधन - फोटो : file photo
प्रोड्यूसर मुशीर आलम का निधन
हिंदी सिनेमा में बड़े बजट की फिल्मों के पहले प्रोड्यूसर मुशीर आलम का मुंबई में दिल की बीमारी की वजह से निधन हो गया। मशहूर प्रोडक्शन हाउस मुशीर रियाज के मालिक मुशीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को कानपुर में किया जाएगा। वे चमड़ा उद्योग से भी जुड़े रहे हैं।

पढ़ें: दिलीप-अमिताभ जैसे बड़े सितारों को लेकर फिल्म बनाने वाले प्रोड्यूसर मुशीर आलम नहीं रहे
 

4 of 5
om prakash actor - फोटो : file photo
ओम प्रकाश की पुण्यतिथि आज
30 साल तक अपनी एक्टिंग से हंसाने वाले एक्टर ओम प्रकाश मुख्यत: फिल्मों में कैरेक्टर रोल करते थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। 78 साल की उम्र में उन्होंने 21 फरवरी 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

पढ़ें: रॉयल फैमिली की लड़की के प्यार में पड़ गया था ये एक्टर, 'दद्दू' बनकर किया बॉलीवुड पर राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : file photo
सोनाक्षी सिन्हा को हो सकती है जेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सहित सात लोगों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। अब जांच अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान लिया है, जिस पर आखिरी फैसला एसएसपी को लेना है। 

पढ़ें: अभिनेत्री सोनाक्षी की बढ़ीं मुश्किलें, जाना पड़ सकता है जेल, पढ़ें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें