रणबीर कपूर से सलमान खान बरसों से नाराज हैं और किसी से यह बात छुपी नहीं है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कैटरीना कैफ हैं। पिछले दिनों सलमान रणबीर के पिता ऋषि कपूर से भी नाराज हो गए। इन दिनों पिता-पुत्र की इस जोड़ी पर सलमान के तेवर तीखे और हमलावर हैं। चाहे निजी पार्टियां हों या फिर खुले मंच सलमान इन्हें आईना दिखाने से नहीं चूकते।