बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चचेरी बहन पाकिस्तान के आगामी आम चुनावों में पेशावर से चुनाव लड़ने जा रही हैं। नूरजहां खैबर पख्तूनख्वा असेंबली से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
shahrukh khan with noor jehan
बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होंगे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अपने परिवार के साथ शाह वाली कताल क्षेत्र में रहती हैं। यह इलाका किस्सा ख्वानी बाजार से सटा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
shahrukh khan with noor jehan
नूर भारत में शाहरुख खान से मिलने दो बार आ चुकी हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। नूर के भाई ने बताया कि उनके परिवार के साथ राजनीतिक विरासत जुड़ी हुई है। उनकी बहन इससे पहले अवामी नेशनल पार्टी से महिला सीट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
4 of 5
shahrukh khan with noor jehan
साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया।
गुलाम मोहम्मद के दो बेटे (मंसूर खान और मकसूद खान) और एक बेटी (नूर) हैं। 1978 में शाहरुख पहली बार अपने पिता के साथ पेशावर पहुंचे थे। वहीं, नूर 1997 में पहली बार मुंबई आई थीं।