फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सामने आई सलमान खान को धमकी देने के पीछे की कहानी, पुलिस की गिरफ्त में आया यह शख्स

Tue, 14 Jun 2022 12:35 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के कुछ दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकियों भरा खत भेजा गया। इस खत में 'मूसेवाला जैसा हाल' कर देने की बात की गई। जिसके बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। कई आरोपियों से बातचीत करने के बाद आखिरकार सलमान खान को धमकी देने के पीछे के कारण का पता चल गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र गृह विभाग का खुलासा
महाराष्ट्र गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी सिर्फ अपनी शक्ति दिखाने के लिए दी थी। वह डर का माहौल बनाकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से पैसे वसूलने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इनकी हुई गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पुलिस ने संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। सलमान खान मामले में बरामद चिट्ठी से ज्यादा लिंक नहीं मिल सकते हैं। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गैंगस्टर ने कबूला सच 
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' की धमकी देने वाला खत गैंगस्टर लॉरेंस ने ही लिखा था। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया कि यह चिट्ठी छोड़ने तीन लोग राजस्थान के जालोर से मुंबई आए थे। ये तीनों लोग लॉरेंस गैंग के सदस्य हैं। इतना ही नहीं ये तीनों लोगों ने चिट्ठी छोड़ने के बाद सौरभ महाकाल से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
धमकी पर बोले सलमान खान
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें