फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 साल पहले सलमान ने हीरोइन को 'KISS' ना करने की खाई थी कसम, वजह जान होगी हैरानी

Sun, 27 Aug 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान
आज सलमान खान को बॉलीवुड में 29 साल पूरे हो गए हैं। इन 29 सालों में सलमान ने एक्शन से लेकर रोमांस सीन तक में नए आयाम सेट किए हैं। हर एक्ट्रेस आज सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती है। आज सलमान खान के बारे में हम ऐसा राज खोलेंगे जिस पर शायद आपका ध्यान पहले कभी नहीं गया होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान श्रीदेवी
फिल्मों में अब किस और इंटीमेट सीन करना हर स्क्रिप्ट की डिमांड बनते जा रहे हैं। लेकिन शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कर कमा लेती हैं। बॉलीवुड में सलमान खान ही एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों में रोमांस भरपूर करते हैं लेकिन हीरोइन को किस कभी नहीं करते। 

पढ़ें- पहली ही फिल्म के बाद यूं गुमनाम हुई सलमान की ये हीरोइन, आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान
सलमान ने जबसे अपना फिल्मी करियर शुरू किया तभी से वो इस रूल को फॉलो करते आ रहे हैं। आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो ये कह सके कि परदे पर सलमान खान ने उसे किस किया है।
  पढ़ें- जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें

4 of 8
सलमान खान
वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे चुंबन करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते। देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था।

पढ़ें- मिथुन की पहली पत्नी हेलेना के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे
विज्ञापन

5 of 8
salman khan
लेकिन सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन

6 of 8
bollywood flashback bhagyashree salman khan
तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के लिए होती हैं। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान
बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमकर नो किस क्लॉज तोड़ा था। आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करने से नहीं चूकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें