'द ग्रेट खली' के नाम से हिंदुस्तान ही नहीं, दुनिया के बहुत सारे लोग परिचित होंगे। कभी प्रो रेसलिंग में पूरी दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' का आज जन्मदिन है। आगे की स्लाइड्स में जानें, खली से जुड़ी दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
2 of 9
द ग्रेट खली
रेसलिंग की दुनिया में धमाका करने वाले 'द ग्रेट खली' के बारे में एक बात सभी लोग नहीं जानते। वो है उनके सीने के बारे में। 'द ग्रेट खली' का सीना 56 इंची होने से कहीं ज्यादा 63 इंच का है। जी हां, सही पढ़ा आपने। खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे लंबे खिलाड़ी हैं। खली कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 9
खली
- फोटो : amar ujala
’द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर भारतीय मूल के डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। वो रेसलिंग में आने से पहले पंजाब पुलिस में काम करते थे। खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है। उनकी ये लंबाई उन्हें बाकियों पर भारी रखती है। खली का वजन 157 किलो है, जो लगभग 347 पाउंड के बराबर है।
4 of 9
द ग्रेट खली
- फोटो : अमर उजाला
खली बॉलीवुड में 'रामा-द सेवियर', 'कुश्ती' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, तो 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शो में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Modi-khali
द ग्रेट खली में इतना दम है कि उनकी मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई। ये 28 मई 2001 की घटना है। वो समय खली के करियर का शुरुआती समय था। खली ने ब्रायन को सर के बराबर उठाकर रिंग में जोरदार तरीके से पटका था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।
विज्ञापन
6 of 9
पंजाब विश्वविद्यालय में द ग्रेट खली
- फोटो : amar ujala
द ग्रेट खली रेसलिंग की दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी माने जाने वाले अंटरटेकर को सिर्फ मुक्के बरसाकर ही बेहोशी की हालत में ला जीत दर्ज कर चुके हैं। अंडरटेकर के आगे बड़े-बड़े सूरमा पानी मांगा करते थे, पर खली के आने के बाद अंडरटेकर को लगातार हार झेलनी पड़ी। खली ने सबसे पहले अंडरटेकर को 7 अप्रैल 2006 में हराया था।
विज्ञापन
7 of 9
लुधियाना में द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट
- फोटो : amar ujala
द ग्रेट खली का पसंदीदा मूव खली बंब है, जिसमें वो दोनों हथेलियों को एक साथ कर विपक्षी पर जोरदार वार करते हैं। उनके इस मूव से विपक्षी सीधा धराशायी हो जाता है। खली के इस मूव की वजह से कुछ देर के लिए खूंखार अंटरटेकर रिंग में ही बेहोश हो गया था।
8 of 9
khali in himachal
द ग्रेट खली को द पंजाबी मॉन्सटर, द पंजाबी प्लेब्वॉय नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं उन्हें 'द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ 5 रिवर्स' के नाम से भी जाना गया।
खली एक आम इंसान नहीं है। दरअसल वो बचपन से ही एक्रोमेगली नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर असाधारण तरीके से भीमकाय है। इसी रोग की वजह से उनका चेहरा भी कुछ ‘अजीब’ दिखता है। एक्रोमेगली नाम की बीमारी से पीड़ित द ग्रेट खली का पूरा परिवार साधारण कद काठी का है। पर खली के दादा जी की लंबाई 6 फुट 6 इंट थी।