फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो और गणेश आचार्य पर केस दर्ज, पांच बड़ी खबरें

Thu, 06 Feb 2020 12:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान लेकर खबर है कि उन्होंने इस साल ह्यूस्टन में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का आयोजक पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी है, जिसपर अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप है।

सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो! इवेंट के जरिए भारत के खिलाफ पैसा जुटाने का आरोप
 
विज्ञापन

2 of 5
John Cena and Asim Riaz - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के फिनाले में अब 10 दिन ही  बचे हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। घर के बाहर फैंस भी अपने चहेते स्टार को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। आसिम रियाज शो जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। कई बड़े सेलिब्रेटी आसिम का सपोर्ट करते आए हैं। अब इस लिस्ट में WWE रेसलर और जानेमाने सिलेब्रिटी जॉन सीना का नाम भी जुड़ गया है।

Bigg Boss 13: जॉन सीना ने शेयर की आसिम रियाज की फोटो, मच गया तहलका
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) के खातों पर प्रवर्तन निदेशालय (एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट) की तरफ से रोक लगाए जाने पर कंपनी ने अपनी सफाई जारी की है। एक आधिकारिक बयान में कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ईडी ने उसके खातों पर रोक नहीं लगाई है बल्कि एक निश्चित रकम को बंधक बनाया है।

KKR संचालकों ने ईडी की कार्रवाई पर दी सफाई, खाते सीज नही, सिर्फ रुपये निकालने पर रोक

4 of 5
Rajinikanth - फोटो : Social Media
नागरिकता संसोधन कानून का समर्थन करते ही सुपर स्टार रजनीकांत पर विपक्ष का हमला शुरू हो गया है। अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने बुधवार को कहा कि सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। अब इसपर अभिनेता को घेरते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने उन्हें भाजपा का तोता बताया है। 

सीएए का समर्थन करते ही रजनीकांत पर विपक्ष का तीखा हमला, कांग्रेस के इस नेता ने बताया भाजपा का तोता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महिला डांसर से छेड़छाड़ के आरोप बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले गणेश आचार्य पर एक महिला ने जबरन अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था। पुलिस उस मामले में पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। कुछ ही दिनों में ये उन पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। 

गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें