फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से लेकर अब तक सलमान खान का यूं बदलता चला गया लुक, देखें सालों पुरानी UNSEEN तस्वीरें

Sun, 27 Dec 2020 07:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान - फोटो : instagram/bolly_history
बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को है। सलमान का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि उनका पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। बॉलीवुड में काम करते हुए उन्हें करीब 30 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सलमान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। उनके जन्मदिन के मौके पर दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : instagram/bolly_history
सलमान खान बचपन में बहुत ही क्यूट थे। उनकी यह तस्वीर तब की मालूम पड़ती है जब वह एक साल से छोटे थे। तस्वीर में वह गोद में बैठे हुए हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : instagram/bolly_history
सलमान खान यहां अपने दोस्तों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर अगर अभी तक आप सलमान खान को नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए बता देते हैं कि इनमें कौन हैं वो। वैसे अभिनेता को पहचानना इतना भी मुश्किल नहीं है। बड़ी बड़ी आखों वाला बच्चा ही सलमान है।

4 of 7
सलमान, अरबाज, अलवीरा, सोहेल - फोटो : instagram/bolly_history
सलमान खान अपने भाई-बहन के साथ हैं। सबसे पहले सलमान खान खड़े हैं। उसके बाद अरबाज, अलवीरा और सोहेल खड़े होकर तस्वीर खींचा रहे हैं। आज भी सलमान की अपने भाई बहनों से बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

5 of 7
परिवार के साथ सलमान खान - फोटो : instagram/bolly_history
यह तो सभी जानते हैं कि सलमान अपने परिवार के बेहद करीब हैं। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं। तस्वीर में सलमान अपने पिता सलीम खान, भाई अरबाज खान और मां सलमा खान के साथ हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सलमान की यह तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की है जब वह काफी दुबले पतले हुआ करते थे। बाद में सलमान ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और आज के समय में वह सभी के लिए मिसाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरबाज, सोहेल, सलमान - फोटो : instagram/bolly_history
सलमान के साथ अरबाज खान और सोहेल खान हैं। यह तस्वीर कुछ साल पहले की है। तब उनका लुक बिल्कुल ही अलग होता था और उन्होंने शॉर्ट हेयर्स रखे थे।

Year Ender 2020: इन सितारों का दिखा जबरदस्त टांसफॉर्मेशन लुक, 64 की उम्र में अनिल कपूर ने सब को छोड़ा पीछे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें