फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस के यौन शोषण से 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग तक, ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Wed, 05 Jun 2019 08:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान ने रखी 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान और मेकर्स ने अपने परिवार और करीबियों के लिए 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 'भारत' की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं कटरीना कैफ और सलमान खान की 'भारत' देखने के लिए कौन-कौन से सितारे पहुंचे। 

पढ़ें: 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग में उमड़ा बॉलीवुड, सनी लियोनी से लेकर जाह्नवी तक, पहुंचे ये सितारे
 
विज्ञापन

2 of 6
Sooraj Pancholi - फोटो : file photo
सूरज पंचोली आज मना रहे हैं अपना 29वां जन्मदिन
फिल्म 'हीरो' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली आज अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे हैं। सूरज अपनी  फिल्म से ज्यादा अभिनेत्री और गर्लफ्रेंड जिया खान के सुसाइड केस को लेकर सुर्खियों में आए थे। आइए यहां बात करते हैं उन बॉलीवुड सितारों की जिनकी जिंदगी के साथ कोई ना कोई विवाद जुड़ ही गया। 

पढ़ें: इस स्टार किड पर लग चुका है ये बड़ा 'कलंक', ये 5 स्टार्स भी बुरे फंसे थे

विज्ञापन

3 of 6
jacqueline fernandez - फोटो : amar ujala
विश्व पर्यावरण दिवस पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अमर उजाला के साथ बातचीत
विश्व पर्यावरण दिवस पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अमर उजाला के ट्री ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए अमर उजाला के पाठकों के लिए एक खास संदेश दिया है। ट्री ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट का समर्थन करते हुए जैकलीन ने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक को अपने स्तर से धरती को बचाने के लिए जो कुछ भी बन पड़े करना चाहिए। बिजली का दुरुपयोग एक बड़ा मुद्दा है और इसका खर्च कम करके या फालतू बिजली बचाकर हम पर्यावरण सुरक्षा में बड़ा योगदान दे सकते हैं। 

पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर जैकलीन ने किया अमर उजाला के ट्री ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट का समर्थन, दिया खास संदेश

4 of 6
रंभा - फोटो : file photo
रंभा आज सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 40वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा काफी दिनों से इंडस्ट्री से दूर हैं। फिल्मी परदे से दूर रंभा इन दिनों शादी के बाद अपना समय परिवार और बच्चों के साथ बिता रही है। रंभा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा से पहले विजयलक्ष्मी को अमृता के नाम से जाना जाता था। रंभा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

पढ़ें: कभी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं रंभा, करियर के पीक पर आकर रचा ली बिजनेसमैन से शादी
विज्ञापन

5 of 6
super 30 - फोटो : Twitter
'सुपर 30' का ट्रेलर देखकर मैथेमटिशियन आनंद कुमार को याद आए अपने संघर्ष के दिन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म 'सुपर 30' का लंबे इंतजार के बाद ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऋतिक बिहार के मैथेमटिशियन आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। दर्शक और ऋतिक के फैंस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद मैथेमटिशियन आनंद कुमार ने भी अपनी प्रकिया दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अपने संघर्ष के दिन याद आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shalu shamu - फोटो : social media
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया। एक्ट्रेस शालू शामू इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर से बात कर रही थीं। शालू ने बताया कि फिल्म विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) के डायरेक्टर ने उन्हें रोल देने के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की। हालांकि शालू ने किसी डायरेक्टर का नाम नहीं बताया।

पढ़ें: एक और एक्ट्रेस ने किया यौन शोषण का खुलासा, रोल के लिए डायरेक्टर ने की डिमांड- 'अगर मेरे साथ...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें