अभिनेता शाहरुख खान और रणवीर सिंह का रास्ता दबंग अभिनेता सलमान खान ने भी अपनाया है। उन्होंने भी अपनी अगली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगने दी। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए शूटिंग रविवार से शुरू की है। जानकारी के मुताबिक सलमान इस फिल्म में एक सिख पुलिस वाले के रूप में नजर आएंगे।