फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे पहले ही वीजे चित्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा की थी पोस्ट, सुबह होते ही फैंस को मिली मौत की खबर, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Wed, 09 Dec 2020 11:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj
तमिल की मशहूर टीवी अभिनेत्री वीजे चित्रा के निधन की खबर आ रही है। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की है क्योंकि उनका शव होटल के कमरे में सीलिंग से लटकता हुआ मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत से कुछ घंटे पहले ही चित्रा ने सोशल मीडिया पर आखिरी बार पोस्ट किया था।
विज्ञापन

2 of 5
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj
बताया जा रहा है चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन हेमंत रवि के साथ सगाई की थी। हेमंत ने अपने बयान में बताया है कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं, लेकिन वो काफी देर तक बाहर ही नहीं आईं। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने होटल के स्टाफ को बताया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो चित्रा (Chitra Kamaraj) का शव सीलिंग से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

3 of 5
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj
चित्रा ने 12 घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं साथ ही वह फोन पर बात भी कर रही हैं। ये वीडियो किसी सेट का है। अब सवाल उठता है कि 12 घंटे में चित्रा के साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। 

4 of 5
VJ Chitra - फोटो : Instagram- @chithuvj
फैंस ट्वीट कर कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि चित्रा ने सुसाइड कर लिया और अब इस दुनिया में नहीं हैं। चित्रा को पांडियन स्टोर्स के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। यह सीरियल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। उन्होंने इसमें मुलई की भूमिका निभाई थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीजे चित्रा - फोटो : Instagram- @chithuvj
वीजे चित्रा (VJ Chitra Kamaraj) की मौत पर अब तक उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस ने चित्रा के शव को कब्जे में ले लिया है और ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। चित्रा के प्रशंसकों के लिए उनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें