बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का आज 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन है। जिसकी खास तैयारियां भी हो चुकी हैं। ऐसे में उनके 53वें बर्थडे पर एक बार फिर नजर डालेंगे एक्टर विवेक ओबरॉय के साथ हुए उनके झगड़े पर। बता दें कि विवेक ने एक वक्त पर ऐसी हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोल खोलना..