फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' को लेकर सलमान ने कही इतनी बड़ी बात, दीपिका ने कमेंट करने से किया मना

Tue, 14 Nov 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। इस बारे में अब सलमान खान ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि भंसाली की फिल्मों में कभी कुछ गलत नहीं होता है।

सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'सेंसर बोर्ड को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। बिना फिल्म देखे किसी को कोई फैसला करने का अध‍िकार नहीं है।' सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडीस और शाहिद कपूर का बयान भी सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
हाल ही में GQ Fashion Nights में पहुंचे शाहिद कपूर ने कहा, 'दर्शक जो भी सोचते हैं हम उसका आदर करते हैं। लेकिन कुछ भी सोचने से पहले फिल्म को देख लेना चाहिए। मैं ये पहले भी बोल चुका हूं। फिल्म को एक मौका दें।' इस ईवेंट में दीपिका भी थीं लेकिन उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।

पढ़ें- रणवीर के पैरेंट्स के सामने साड़ी नहीं संभाल पाईं दीपिका, होटल में सबके सामने सरक गई
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
वहीं 'रेस 3' की शूटिंग शुरू कर चुकीं जैकलीन फर्नांडीस ने कहा, 'फिल्‍म पर अपनी राय रखने की आजादी हर किसी को है। अगर किसी को फिल्म से दिक्कत है तो वो उसे ना देखे। लेकिन फिल्म को लेकर हिंसा-मारपीट ठीक नहीं है। ऐसे मामलों को शांति से सुलझा लेना चाहिए।'

पढ़ें- प्रभास के लिए अनुष्‍का ने लिया इतना बड़ा फैसला, कहीं दांव पर ना लग जाए करियर

4 of 5
पद्मावती
इन सबके अलावा इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर एसोसिएशन (IFTDA) ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और इंफर्मेशन-ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर स्मृति ईरानी से इस मामले में दखल देने की अपील की। IFTDA के साथ CINTAA, WICA और SWA जैसे असोसिएशन मिलकर फिल्म के सपोर्ट में एक प्रेस मीट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के खिलाफ 16 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इस दौरान मुंबई में शाम 4 बजे से 4:15 के बीच कहीं भी शूटिंग नहीं होगी। डायरेक्टर्स एसोसिएशन से जुड़े अशोक पंडित ने कहा, ये विरोध का हमारा तरीका है। पांच संगठन ने मिलकर भंसाली के पक्ष में अभिव्यक्त‍ि की आजादी के लिए अपील की है। हम इस बात से दुखी हैं कि हमें आरोपी बनाया गया और दुव्यर्वहार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें