फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे ये क्या कर रहीं हैं तमन्ना, PHOTOS से जानिए इसका 'क्वीन' रीमेक कनेक्शन

Tue, 14 Nov 2017 07:52 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
साउथ सेंसेशन और तमिल-तेलुगू समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं तमन्ना भाटिया अपनी अगली फिल्म 'क्वीन' के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। तमन्ना जल्द ही फिल्म 'क्वीन' के तेलुगू रीमेक में नजर आने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड की 'क्वीन' में कंगना रनौत का निभाया गया किरदार तेलुगू रीमेक में तमन्ना जीने वाली हैं। तमन्ना ने फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए जिम में पसीना बहाने की बजाय समुद्र बीच पर ट्रेनिंग का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
अपने इस स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में तमन्ना ने बताया, 'यहां प्रदूषण मुक्त वातावरण है और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए समग्र रूप से चमत्कारिक साबित होगा। भारत में आमतौर पर मैं जो ट्रेनिंग सप्ताह में तीन बार करती थी, फ्रांस में उसे एक सप्ताह में छह बार किया।'

4 of 5
'क्वीन वन्स अगेन' के लिए पसीना बहा रही तमन्ना ने आगे कहा कि ट्रेनर को लगता है कि उन्हें और कुछ किलो कम करने की जरूरत है, इसलिए मैं रोजाना सुबह जल्दी उठती हूं, जिससे इसे दो घंटे दे सकूं, मैंने रस्सी कूदना शुरू किया है, इससे पहले मैंने ऐसा कभी नहीं किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दक्षिण की चारों मुख्य भाषाओं में बन रही फिल्म 'क्वीन' के मलयालम रीमेक में मंजिमा मोहन मुख्य किरदार में हैं। काजल अग्रवाल तमिल रीमेक में लीड एक्ट्रेस हैं तो पारुल यादव  कन्नड़ रीमेक में 'क्वीन' का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें