बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन्स होना आजकल आम बात है। हर फिल्म में एक ना एक किसिंग सीन तो जरूर होता है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो बोल्ड सीन्स तो दूर की बात किसिंग सीन्स को भी तवज्जों नहीं देते। बॉलीवुड में जहां एक तरफ इमरान हाशमी जैसे स्टार हैं जिन्हें सीरियल किसर का तमगा मिला हुआ है। तो वहीं सलमान खान भी हैं जो नो किसिंग पॉलिसी पर काम करते हैं। केवल सलमान ही नहीं ऐसे और भी कई अभिनेता हैं जो इस पॉलिसी को फोलो करते हैं। इस पैकेज में उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताएंगे।