फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन के बाद वायरल हुआ था सलमान के दोस्त का सुसाइड वीडियो, बर्थडे पर जानें उनके किस्से

Mon, 26 Aug 2019 08:10 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
inder kumar
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के करीबी दोस्त और फिल्म व टीवी एक्टर इंदर कुमार की आज (25 अगस्त) बर्थडे एनिवर्सिरी है। इंदर ने  28 जुलाई 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज के इस खान दिन पर आपको बताते हैं इंदर से जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन

2 of 5
inder kumar
मौत के वक्त इंदर कुमार महज 44 साल के थे। इंदर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी।  लेकिन उनकी मौत के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे थे। वहीं साथ ही साथ वो सुसाइड की भी बात कर रहे थे।वीडियो में वो कह रहे थे कि मुंबई में वो सिक्स पैक्स बना कर हीरो बनने आए थे। लेकिन उनकी अय्याशियों ने उनकी लाइफ खराब कर दी। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि जो कोई भी उनका ये वीडियो देख रहा है, वो कम से कम उनकी वाली गलती न करे। वरना कुछ दिनों बाद वो भी उसी स्थिति में होगा जहां वो हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इंदर कुमार
आगे वीडियो में वो इमोशनल होते हुए अपने मम्मी-पापा को सॉरी बोल रहे हैं। इसके साथ ही इंदर अपनी की गई गलतियों के लिए उनसे माफी मांग रहे हैं। अपनी मौत की बात करते हुए वो अपने छोटे भाई से उनके बाद पेरेंट्स का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। इस पूरे वीडियो में वो शराब की बोतल हाथ में लिए रोते हुए देखे जा सकते हैं। बता दें कि इस वीडियो उनकी किसी अपकमिंग फिल्म का था।

4 of 5
इंदर कुमार
फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने इंदर का करियर ही नहीं जिंदगी भी बर्बाद कर दी थी। फिल्म मेकर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े। डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा। तीन साल तक इंदर फिल्मों से दूर रहे । इन तीन सालों में ही इंदर का करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इंदर ने कहा था, 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था।'

पढ़ें: गलत आदतों के कारण इंदर को छोड़ गई थी गर्भवती पत्नी, पति और ईशा के रिश्ते का खोला था सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंदर कुमार
इंदर कुमार के फिल्मी करियर की बात करें तो वो सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में नजर आ चुके हैं।  इसके अलावा इंदर- 'मासूम' 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए' और  'ये दूरियां' हैं जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: सलमान को 'गोली मारने' वाले इस हीरो ने उनके लिए ही दे दी थी 'जान', लोग भी हुए थे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें