अमिताभ बच्चन, सलीम खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ और सलीम खान की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसमें 'दीवार', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर' शामिल है। हालांकि अब सलीम खान चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में काम करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि, 'अमिताभ को अब रिटायर हो जाना चाहिए। इस जिंदगी में जो भी कुछ भी हासिल करना था वे कर चुके हैं। जीवन के कुछ साल बस अपने लिए होना चाहिए'।