फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के पिता ने की थी 43 की हेलन से दूसरी शादी, ससुर के नाम पर रखा था इस फेमस किरदार का नाम

Sat, 24 Nov 2018 09:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salim khan
24 नवंबर 1935 को इंदौर में जन्में सलीम खान आज 83 साल के हो गए हैं। सलीम खान ने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। एक्टर बनने की चाह में जब सलीम खान मुंबई आए तो उन्हें 400 रुपये प्रतिमाह काम पर रखा गया। सलीम खान ने 2 शादियां की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sholey
शायद आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म शोले में जय यानी की अमिताभ बच्चन और वीरू यानी की धर्मेन्द्र के किरदारों के नाम सलीम खान के इंदौर के अपने कॉलेज के दोस्त वीरेंदर सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर से प्रेरित है। वहीं 'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह का नाम उन्होंने अपने ससुर के नाम पर रखा था, जो मुंबई में मशहूर डेंटिंस्ट थे। फिल्म शोले की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखने के लिए सलीम-जावेद को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। एक समय में ये जोड़ी हिट मानी जाती थी लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से दोनों अलग हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
salim khan
सलीम खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्हें 1964 में सुशीला चरक से प्यार हो गया। सलीम ने सुशीला से शादी भी कर ली। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है।

4 of 5
हेलन - फोटो : solaris
जल्द ही इस प्यार में किसी और एंट्री हो गई। साल 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान सलीम खान की मुलाकात हेलन से हुई। हेलन इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखते ही सलीम दिल दे बैठे। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन प्यार के आगे किसका बस चलता है। तमाम ऐतराज के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। हेलन की भी ये दूसरी शादी थी। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salim khan
सलीम और हेलन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलन के बिल्कुल खिलाफ थे। सलमान, अरबाज और सोहेल तो हेलन से बात तक नहीं करते थे। लेकिन वक्त के साथ हर मरहम भर गया और आज पूरा परिवार मिल जुल कर रहता है और हर फंक्शन में साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें