फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट रहे सलिल अंकोला कोविड 19 से संक्रमित, पोस्ट लिखकर कहा- ‘यह काफी डरावना है’

Mon, 01 Mar 2021 07:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
अभिनेता और पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। सलिल ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर भी साझा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
कोविड 19 संक्रमित होने के बाद सलिल अंकोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मार्च को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं लेकिन दुर्भाग्य से इस दिन वह अस्पताल में हैं। अपने पोस्ट में सलिल लिखते हैं कि यह कभी ना भूलने वाला है जन्मदिन है। साथ ही उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही लौटेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
53 वर्षीय सलिल ने लिखा कि 'यह कभी ना भूलने वाला जन्मदिन है। यह काफी डरावना है लेकिन इससे बाहर आने के लिए आप सभी की दुआओं की जरूरत होगी। जल्द ही वापसी करूंगा।'
 

4 of 5
सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
सलिल अंकोली की फिर से वापसी
80 और 90 के दशक में टीम इंडिया का हिस्सा रहे सलिल अंकोला को हाल ही में मुंबई क्रिकेट संघ ने अपना मुख्य चयनकर्ता चुना। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो सलिल अंकोला मुंबई के ही तेज गेंदबाज थे और सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।हालांकि यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच भी था। इसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
फिल्मों और टीवी में रखा कदम
सलिल ने क्रिकेट छोड़ फिल्मी दुनिया का रुख किया था। वह कुछ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आए। सलिल ने साल 2006 में बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। वे डिप्रेशन का शिकार हुए। फिर उन्होंने 2011 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बाद में 2013 में फिर से शादी की।

अमिताभ बच्चन ने मोतियाबिंद हटवाने के लिए कराई लेजर सर्जरी और एक्वामैन 2 से बाहर हुईं एंबर हर्ड, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें