फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashanth Neel: प्रशांत नील को इस सुपरस्टार से मिलती है हिट फिल्म बनाने की प्रेरणा, निर्देशक का बड़ा खुलासा

Wed, 29 Nov 2023 05:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रशांत नील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'केजीएफ' फेम निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सालार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रशांत उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हाल ही में निर्देशक ने अपनी फिल्मों को लेकर खुलकर बात की। उनके मुताबिक कोई भी मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसी ग्रे भूमिकाएं नहीं निभाता है। उनका मानना है कि उनके सभी प्रमुख कलाकार अपने अंदर सुपरस्टार के नायक-विरोधी व्यक्तित्व का थोड़ा सा अंश रखते हैं।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लघु फिल्म 'पिंडदान' के निर्देशक को दी बधाई, दिव्यांश पंडित ने जताया आभार
विज्ञापन

2 of 5
प्रशांत नील, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सालार के प्रचार के दौरान पीटीआई से एक बातचीत में प्रशांत ने कहा, "अमिताभ बच्चन मेरी सभी फिल्मों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने नायक की भूमिका निभाई है, लेकिन उनमें वे खलनायक भी थे। यह एक ऐसी शैली है जो उस अवधि के बाद शायद ही कभी देखी गई थी। जिस तरह से उन्होंने ग्रे किरदारों को चित्रित किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने ऐसा किया है।"
विज्ञापन

3 of 5
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने आगे कहा, "उन्होंने खलनायकी को नायक जैसा बना दिया। इसलिए मैं अपनी फिल्मों के साथ ऐसा करने की कोशिश करता हूं... मैं अपने किरदारों को जितना संभव हो सके नकारात्मक, यहां तक कि सकारात्मक को ऐसा ही दिखाने की कोशिश करता हूं। नायक मेरी फिल्म का सबसे बड़ा खलनायक भी होता है।"

4 of 5
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत नील ने कहा कि उनकी सर्वकालिक पसंदीदा बच्चन फिल्म 1990 की हिट 'अग्निपथ' है,  जिसका निर्देशन मुकुल आनंद ने किया था। निर्देशक ने कहा कि उनका सपना मेगास्टार को एक फिल्म में निर्देशित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने बिग बी के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए कहा, "मरने से पहले, मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता हूं। 70, 80 और 90 के दशक के सिनेमा का छात्र होने के नाते मैं उनके अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। अमिताभ बच्चन के लिए एक फिल्म बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है। मुझे उन्हें अपनी फिल्म का सबसे बड़ा खलनायक बनाना है। मैं इसे दूसरे तरीके से नहीं बनाऊंगा। अगर वह कुछ करने के लिए सहमत होते हैं, तो यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा।" 
Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें