साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के एक सफल निर्माता लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट और यादगार फिल्में दीं, इसलिए उन्हें हिट फिल्मों की मशीन भी कहा जाता है। साजिद को फिल्म इंडस्ट्री में करीब तीन दशक हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। आज साजिद अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं..