सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता -निर्देशक नीरज पांडे की वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में अभिनेत्री सैयामी खेर ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सदस्य के के मेनन के टीम की सदस्य जूही कश्यप की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज के दूसरे सीजन में सीरीज के प्रीक्वेल की कहानी थी, जिसमे सैयामी खेर नहीं नजर आई थी। लेकिन, अब वह 'स्पेशल ऑप्स' के सीजन 3 एक दमदार भूमिका में जबरदस्त भूमिका में वापसी कर रही हैं।