दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो और दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी। शादी के वक्त सायरा 22 साल की थीं तो वहीं दिलीप कुमार 44 साल के थे, लेकिन जब मोहब्बत सच्ची होती है तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। हीर-रांझा, लैला मजनू की दास्तान सुनने वालों ने सायरा और दिलीप की सच्ची मोहब्बत अपनी आंखों से देखी है। दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर जब उनके घर लाया गया तो ये दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। सायरा अपने हमसफर, अपने कोहिनूर के शरीर से लिपट लिपट कर रो रही थीं।