फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Race 4: 'रेस 4' में सैफ अली खान की वापसी पक्की, रमेश तौरानी ने की पुष्टि, जानें कब करेंगे आधिकारिक एलान?

Sun, 06 Oct 2024 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान-रमेश तौरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
लोकप्रिय 'रेस' फ्रेंचाइजी की आगामी चौथी किस्त से जुड़े हर एक अपडेट पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। बीते दिन खबरें थीं कि सैफ अली खान जो पहली दो फिल्मों में मुख्य भूमिका में थे, वे अब इस फ्रेंचाइजी में फिर से वापसी करेंगे। वहीं, अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स के संस्थापक तौरानी ने कहा कि 'रेस 4' में सैफ कलाकारों की टोली का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई से बात करते हुए, फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने पुष्टि की कि फिल्म 2025 में फ्लोर पर जाएगी। उन्होंने कहा, 'सैफ रेस फ्रेंचाइजी में वापस आएंगे, और हम उन्हें बोर्ड पर लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने पहली दो फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है।' फिल्म के बारे में अपडेट साझा करते हुए तौरानी ने कहा, 'फिल्म में कई कलाकार होंगे और हम स्क्रिप्ट और कलाकारों को अंतिम रूप दे रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
रमेश तौरानी - फोटो : सोशल मीडिया
तौरानी ने अपनी बात में जोड़ा, 'हमने निर्देशक को भी अंतिम रूप नहीं दिया है। हम फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले अगले साल आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगे।' जानकारी हो कि इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, जबकि तीसरी किस्त का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि निखिल आडवाणी को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया है। हालांकि, तौरानी के बयान से साफ होता है कि 'रेस 4' के लिए निर्देशक अभी तक तय नहीं हुआ है।

Triptii Dimri: ‘सा रे गा मा पा' के मंच पर गाया तृप्ति ने गीत, आवाज से सभी को दिया चौंका, बचपन का सपना हुआ पूरा

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और जटिल कथानक के लिए जानी जाने वाली इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2008 की फिल्म 'रेस' से हुई, जिसमें सैफ अली खान और अक्षय खन्ना प्रतिद्वंद्वी भाइयों की भूमिका में थे। फिल्म में बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ भी थीं। 

Falaq Naaz: फलक नाज ने निर्माता शादमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, बकाया पैसे न देने को लेकर की बहिष्कार की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ ने फिल्म की 2013 की सीक्वल 'रेस 2' के लिए वापसी की, जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम ने खलनायक की भूमिका निभाई। दोनों फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रहीं और आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'रेस 4' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी साइन किया गया है। हालांकि, इस खबर की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

HIBOX Scam: हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में रिया चक्रवर्ती को समन जारी, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें