फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान और करीना के आलीशान घर में झलकता है नवाबी खानदान का लुक, देखें INSIDE तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2020 06:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर खान जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। कपल ने अपना नया आशियाना भी ढूंढ लिया है। अभी नए घर के रेनोवेशन का काम चल रहा है। जिसके बाद सैफ, करीना और तैमूर नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। पटौदी खानदान काफी बड़ा है। उनके घर मेहमानों का आना जाना लगा रहता है। यह घर उनके लिए छोटा पड़ रहा था ऐसे में उन्होंने बड़े घर में जाने का फैसला लिया। फैंस के लिए सितारों का घर देखना हमेशा से उत्सुकता से भरा होता है। चलिए हम आपको सैफ और करीना के घर की तस्वीरें दिखाते हैं, जहां वो अभी रह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान परिवार के साथ बांद्रा की फॉर्च्यून बिल्डिंग में रहते हैं। यह एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे पटौदी खानदान को देखते हुए राजसी लुक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। उनके घर में एक छोटी सी लाइब्रेरी हैं जहां सैफ किताबें पढ़ते हैं। वहीं करीना कपूर खान भी अपने घर की लाइब्रेरी से कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

4 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ और करीना के घर की बालकनी में काफी पेड़ पौधे लगे हुए हैं। तस्वीर में सैफ दीवारों पर पेटिंग करते दिख रहे हैं। उन्हें देखकर कई बार तैमूर भी यहीं पेटिंग बनाने लग जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बालकनी से सटे कमरे में सैफ अली खान और तैमूर साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। घर में वुडेन वर्क(लकड़ी का इस्तेमाल) ज्यादा है। लकड़ी से बनी चीजें उनके घर को राजसी लुक देती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ के घर में अक्सर उनकी बहन सोहा आती रहती हैं। इसके अलावा सारा और इब्राहिम का भी उनके घर आना जाना होता है। ऐसे में सैफ चाहते हैं कि परिवार के सभी सदस्यों के लिए बड़ी जगह हो।
विज्ञापन

7 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीरे में सैफ अली खान के साथ तैमूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तैमूर के लिए यहां अलग कमरा है। कई बार तैमूर और सोहा अली खान की बेटी इनाया, दोनों यहां खेलते हुए दिखे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सैफ और करीना के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वो घर में ही वर्कआउट और योगा करती भी नजर आती हैं। यहां उनके वर्कआउट के इंस्ट्रूमेंट्स भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें