मनोज कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर फिल्मों में मनोज कुमार के किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। मनोज कुमार ने बीबीसी को बताया था कि जब लगातार विफलताओं से हताश होकर अमिताभ बच्चन मुंबई छोड़कर अपने मां-बाप के पास दिल्ली वापस जा रहे थे तब उन्होंने अमिताभ को रोका और अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में मौका दिया।