फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: विलेन से लेकर हीरो तक के किरदार में खूब फबे सैफ अली खान,अभिनेता की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 16 Aug 2023 09:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आने का सफर हर किसी के लिए आसान नहीं होता है, लेकिन इंडस्ट्री में आकर अपनी पहचान बनाना उससे भी मुश्किल होता है। स्टार किड्स के लिए यह राह और भी मुश्किल होती है क्योंकि दर्शक उनके परिवार को काफी हद जानते और समझते हैं। हालांकि, कुछ स्टार किड्स ऐसे भी इस इंडस्ट्री से निकले हैं, जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्हीं नामों में एक नाम सैफ अली खान का भी आता है। अभिनेता सैफ अली खान को बॉलीवुड का छोटा नवाब कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 16 अगस्त 1970 में दिल्ली में हुआ था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सैफ का जन्म नवाबों के घर में हुआ था, लेकिन अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। सैफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म ये 'दिल्लगी' और एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से सैफ को सही मायने में पहचान मिली।

Luv Sinha: पापा ने इंडस्ट्री में की 'बड़े लोगों' की मदद, मुझे किसी ने काम नहीं दिया, छलका लव सिन्हा का दर्द

विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और स्टाइलिश एक्टर्स में से एक हैं। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी भले ही एक जाने माने क्रिकेटर थे, लेकिन सैफ का पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा हुआ है। अभिनेता की मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वहीं बहन सोहा और उनकी बेटी सारा भी पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं।

Ayushmann Khurrana: 'मुंबई की लड़की मथुरा के लहजे को कैसे पकड़ेगी लेकिन...', आयुष्मान ने की अनन्या की तारीफ

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : social media

फिल्मों के अलावा सैफ असल जिंदगी भी नवाबों की तरह जीते हैं। अभिनेता के नेटवर्थ की बात की जाए तो उनके पास पुश्तैनी दौलत तो है ही, इसके साथ ही अभिनेता ने खुद भी करोड़ों की संपत्ति बनाई है। इसके अलावा सैफ लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानी करीब 1120 करोड़ रुपए है। 

David Dhawan: किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से मशहूर हैं डेविड धवन, बॉलीवुड की झोली में डालीं कई सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ वर्षों में सैफ की नेटवर्थ में 70 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। कहा जाता है कि उनका खानदानी महल की कीमत 800 करोड़ से भी कहीं ज्यादा है। इसके अलावा सैफ विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट व निजी निवेशों अपनी कमाई करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें