फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: 'मुंबई की लड़की मथुरा के लहजे को कैसे पकड़ेगी लेकिन...', आयुष्मान ने की अनन्या की तारीफ

Wed, 16 Aug 2023 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई आयुष्मान की ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने करम की भूमिका निभाई थी। जो कि लड़की की आवाज निकालकर रात में लोगों का मनोरंजन करता है और पैसे कमाता है। वहीं अब ड्रीम गर्ल 2 धमाल मचाने के लिए आ रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। अनन्या पांडे को लेकर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने अनन्या पांडे को लेकर कहा, मैं हमेशा सोचता था कि वह एक शहरी लड़की है, और वह भारत के टियर-2 शहर मथुरा के परिवेश से कैसे जुड़ पाएगी। लेकिन उसने वास्तव में अच्छी तरह से खुद को ढाल किया। हमारे देश में हर 10 किमी पर लहजा बदल जाता है। लेकिन वह उच्चारण में बहुत अच्छी थी। उसने बहुत अच्छा काम किया है।

इसे भी पढ़ें- David Dhawan: किंग ऑफ कॉमेडी के नाम से मशहूर हैं डेविड धवन, बॉलीवुड की झोली में डालीं कई सुपरहिट फिल्में
विज्ञापन

3 of 5
‘ड्रीम गर्ल 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना आगे कहते हैं, 'अगर आप मुंबई की लड़की हैं, तो उन लहजों को पकड़ना मुश्किल है। मैं तो फिर भी हिंदी बोलता हूं, हिंदी में सोचता हूं तो मुझसे फिर भी हो जाता है। लेकिन उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। और हमने इससे पहले भी उनको पति पत्नी और वो में देखा है। वह यूपी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फिल्म कर चुकी है।'

4 of 5
ड्रीम गर्ल 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फ्रैंचाइजी की पहली किस्त 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की पृष्ठभूमि मथुरा थी। इस फिल्म में नुसरत भरुचा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि, सीक्वल में आयुष्मान महिला बनकर क्रॉस-ड्रेसिंग करके अकेले पुरुषों के एक समूह को धोखा देकर कहानी को अगले स्तर पर ले जाते हुए दिखाई देंगे। अनन्या पांडे आयुष्मान के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं अन्नू कपूर पहली फिल्म में आयुष्मान के पिता की भूमिका को दोहराएंगे। विजय राज और अभिषेक बनर्जी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रीम गर्ल 2 की स्टार कास्ट में शामिल नए कलाकारों में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे हास्य कलाकार शामिल हैं। ड्रीम गर्ल 2, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें