सैफ अली खान और सोहा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके फोटोशूट के बिहाइंड द सीन का वीडियो सोहा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसे साझा करते हुए सोहा ने लिखा, 'वेट फॉर इंट....@houseofpataudi #Behindthescene'। इस वीडियो में दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान सोहा हंसते हुए सैफ अली खान से कुछ कहती हैं और सैफ एकदम मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं। अब दर्शकों के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहां सैफ एकदम शानदार नवाब लग रहे हैं तो वहीं सोहा भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।